Sunday, 27 December 2015

FOR SALMAN FANS



27 दिसंबर अपने आप में ख़ास हैं |
ईद और दिवाली से कम नहीं ...
झूठ नहीं बोलता हूँ ....
एक बार चेक कर के देखे !!!!!!


सलमान खान का प्रशंसक नहीं हूँ ...  साउथ में रजनीकांत को बुरा बोल के आप अपनी टांगें तुड़वा सकते हो ....पंजाब में बब्बू मान के बारे में एक लफ्ज़ बुरा बोल के  ... आप अपनी जान भी गवा सकते हो ....
 ....
सलमान हर किसी के घर में दाल रोटी नहीं देता .... पर  सलमान खान एक धर्म हैं|
उसकी हर साल एक मूवी आती हैं जो 300 करोड़ कमाती हैं |

हिंदुस्तान में आज़ादी के बाद राज कपूर , बलराज साहनी , राजेश खन्ना , और मेरे सब से चहेते जनाब गुरुदत्त साहब आये | यकीन मानो सब अपने अपने समय के किंग रहे हैं पर इतनी लोकप्रियता शायद किसी को नहीं |
 इन सब के बाद आज कल हिंदुस्तान  3 गुटो में बंट चूका हैं ...
शाहरुख़ खान -
आमिर खान -
सलमान खान -

पर सलमान खान हिंदुस्तान में रहने वाले हर उस इंसान की अंदर की आवाज़ हैं |
gym जाने वाला कोई मेहनती इंसान जो gym में जाकर 50 50 किलो के वजन उठाता हैं  हो या फिर गली के मोड़ का कोई वन साइडेड लवर ???
उन सबके लिए तेरे नाम का राधे 'सलमान' भगवान हैं....
कटरीना कैफ कपूर हो या  ऐश्वर्या रॉय बच्चन प्रशंसकों के लिए  माता राधा और माता रुक्मणी के समान हैं | चाहे आज अपना अपना घर बसा चुकी हैं पर फिर भी
.................सलमान प्रशंसकों के लिए दिलासा है कि " जब भाईजान के साथ नहीं कोई नहीं टिकी तो हमारे साथ क्या घंटा किसी ने टिकना था"  ....

 मैं सलमान की HUMAN BEING और लोकप्रियता  का फैन हूँ ....
कॉलेज के सेकंड ईयर में exam बीच में छोड़कर मलोट से पटियाला बॉडीगार्ड की शूटिंग देखने आया था | सुपरस्टार सही मायनो में कहा जाये तो  सलमान को कह सकते हैं | सलमान की कई  फिल्में मैंने देखीं,  मुझे पर्दे का सलमान अच्छा लगता है। थोड़ा ज़्यादा बदमाश है, मगर आज के टाइम का सुपर स्टार  है।
 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या भाभी के साथ वो रासलीला परदे पे शायद कोई 100 साल तक न निभा पाये |

 भाई को जब लॉकअप में डालने की बात आई ....सब के दिल पे आ गयी
मानो जैसे सलमान खान एक अदाकार नहीं एक क्रांतिवीर हो ...
वर्चुअल दुनिया में भूचाल सुनामी आ गयी |
सलमान के दोस्त संजय दत्त भी मार्च में बाहर आ जायेंगे | देश का कानून आप लोगो की गलतियां शायद माफ़ कर चूका हैं पर कुछ लोग नहीं .... सलमान की गाड़ी के नीचे दबकर तो एक इंसान मर गया। पर न्याय व्यवस्था के तले दबकर जो लाखों मर रहे हैं उसकी सजा किसको होगी  तेरह साल से चले  हिट एंड रन केस में दोषी पाये जाने के बाद  बम्बई हाई कोर्ट ने सलमान खान को माफ़ी  दे दी है।
एक नेक इंसान होने के नाते सलमान के लिए थोडी हमदर्दी तो हम सब में है पर कानून की नजर में दोषी, दोषी होता फिर वो चाहे Common Man हो या Salman.....
हिंदुस्तान की न्याय व्यवस्था इतनी बोरिंग है कि जिंदगी गुजर जाती है, पीढ़ीयां खत्म हो जाती हैं। आरोपी दुनिया छोड़ देता है, लेकिन न्यायिक लड़ाई अपनी रफ्तार से चलती रहती है।

खैर आपको आपके घर पे जन्म दिन मुबारक हो |
WISH U VERY HAPPY BIRTHDAY

पंकज शर्मा 

No comments:

ਬੱਲੀ

"ਮਾਜ਼ੀ ਕੇ ਉਸ ਗੇਟ ਕੇ ਬਾਹਿਰ  ਹਾਥੋਂ ਕੀਂ ਰੇਖਾਏਂ ਰੱਖ ਕੇ ਪਟਰੀ ਪਰ ਪੰਚਾਗੋਂ ਕਾ ਜੋਤਸ਼ੀ ਕੋਈ ਮੁਸਤਕਬਿਲ ਕੀ ਪੂੜੀਆ ਬਾਂਧ ਕੇ ਬੇਚ ਰਹਾ ਹੈ." ਸਕੂਲ਼ ਵਿੱਚ...