तेरी जीत लिखूं या अपनी हार लिखूं
उसकी नफ़रत लिखूं या अपना प्यार लिखूं....
गेहुंआ, सांवला , गोरा , पीला, नीला
या सोलह सिंगार लिखूं...
हंसमुख, खिलंदड़ , साहसी , भोली , चतुरये चंट या होशियार लिखूं
हमदम , ऱफ़ीक, हबीब, महबूब या मेरा यार लिखूं.....
उसके घर की बंद खिड़की, दरवाज़े या दीवार लिखूं
लाल गुलाबी चेहरे को रुखसार लिखूं....
चश्म ए शोख मासूम निगाहें
लबों की मुस्कान
जुल्फों के साए
रोशन मेहताब चेहरा
हुस्न , पेशानी , गेसूं , हया
जो चेहरे को बयान करे
वो बार बार लिखूं
हर बार लिखूं
लगातार लिखूं
सुर लिखूं , लय लिखूं , गूंज लिखूं
रस लिखूं , मधुर लिखूं
या सदा शिव की परिणिता
कशिश , नगमा , खनक
सरगम या सितार लिखूं
जो तुझ तक पहुंच सके
तू पढ़ सके
खत लिखूं
इश्तिहार लिखूं
और सबसे नीचे तेरा खिदमतगार लिखूं
- @meranaam_pankaj
जो लिखा वो सुनाया नहीं
जो सोचा वो बताया नहीं
जो बोला वो समझ आया नहीं
#BANNED फ्रॉम #SHAYARI #बेसुर #बेताल #NFAK #Nayyara
#March #Happyholi #Noholiday #wonderland #gulmarg #crash #ios19 #Year2024 #FY25 #NeedMorework #stayhealthy #Missingyou #workmodeon #lifestyle #endofPleasure #Unitedkingdom #Taxsystem #moneysaving #boycotgermany #pleasureisthepain #Jalandhar 🧿🧿🧿#manali
No comments:
Post a Comment